फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader Parveen Begum murdered in agra

आगरा: भाजपा नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिली लाश, 26 सितंबर से थीं लापता

Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
bjp leader Parveen Begum murdered in agra
विजिटिंग कार्ड पर भाजपा नेता परवीन बेगम का फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष परवीन बेगम (42) की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला था। परिजनों ने शनाख्त के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाली रही है। हत्या किसने और क्यों की? इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


परवीन बेगम पत्नी पल्ले खां न्यू आगरा के करबला की रहने वाली थीं। उनके भाई राजेश अली उर्फ हन्ना ने बताया कि परवीन के पति, बेटे शानू और तालिव गांव में खजूर काटने गए थे। 26 सितंबर को शाम चार बजे परवीन एक फोन आने पर घर से निकली थीं। इसके बाद लौटकर नहीं आई। 
विज्ञापन


शाम तकरीबन सात बजे बेटे तालिव की पत्नी हिना ने फोन किया तो बताया कि वह न्यू थाने पर हैं। बाद में परवीन ने पति से भी बात की। इसके बाद घर नहीं आई। रात तकरीबन नौ बजे परिजनों ने फोन मिलाया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया। मगर, गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी में टोल के पास नहर में परवीन का शव मिला। देर रात परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, परवीन के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। 

उनकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed