फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader attacked on badmash

भाजपा नेत्री ने बदमाशों से भिड़कर पर्स लुटने से बचाया

Wed, 27 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 27 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
bjp leader attacked on badmash
भ्‍ााजपा नेत्री - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
आवास विकास कालोनी स्थित पद्म प्लाजा के पास भाजपा नेत्री मंजू गुप्ता के साहस के आगे एक्टिवा स्कूटर सवार दो बदमाश पस्त हो गए। बदमाशों ने उनका पर्स लूटने का प्रयास किया तो वह उनसे भिड़ गईं । बदमाश उन्हें 10 मीटर तक खींचते हुए ले गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जोर से चिल्लाईं। शोर सुनकर लोगों के आने पर बदमाश पर्स छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

कैलाश पुरी निवासी मंजू गुप्ता पत्नी नितिन गुप्ता भाजपा की पूर्व महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्य हैं। इस समय वह आरएसएस के आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती की कोषाध्यक्ष हैं। नौ जुलाई को उनकी बेटी अनीषा गुप्ता की शादी थी। इसलिए सोमवार की शाम वह जेवर बदलने के लिए नगला अजीता निवासी पार्षद जितेेंद्र पाराशर के घर पर गईं थीं। रात तकरीबन आठ बजे एक्टिवा से वह बेटे अभिनव गुप्ता के कर्मचारी नितिन शर्मा के साथ लौट रहीं थी। पद्म प्लाजा के पास एक्टिवा सवार बदमाशों ने उनके गले पर हाथ मारा, जिससे चेन टूट गई। बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया तो मंजू ने पर्स पकड़ लिया और नीचे गिर गईं। पर्स नहीं छोड़ने पर बदमाश मंजू को दस मीटर तक घसीटते ले गए। शोर मचाने पर लोगों को आता देख लुटेरे हलवाई की बगीची की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। वहीं, एक्टिवा गिरने से नितिन घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पर्स में एक लाख के गहने के अलावा, 20 हजार रुपये, एटीएम कार्ड आदि थे।
विज्ञापन

 12 घंटे रहीं अस्पताल में भर्ती
भाजपा नेत्री के हाथ में चोट लगी। वहीं सिर में चोट लगने के कारण उन्हें आठ टांके आए हैं। डाक्टर ने उन्हें 12 घंटे अस्पताल में भर्ती रखा।
 सामने आने पर पहचान लूंगी
भाजपा नेत्री का कहना है कि वह बदमाशों को सामने आने पर पहचान लेंगी। उन्होंने अपने चेहरे खोल रखे थे। दोनों की उम्र भी 25-30 वर्ष थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed