फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bittu kidnapped in front of a boy

मेरे सामने बिट्टू को वैन में डालकर ले गए बदमाश

Fri, 08 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 08 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर के ब्रज विहार निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे और सेंट पीटर्स कॉलेज के नौवीं के छात्र अभिषेक उर्फ बिट्टू (14) की रहस्मय गुमशुदगी के मामले में  गुरुवार को सनसनीखेज जानकारी सामने आई। मुगल रोड स्थित रेणुका धाम में रहने वाले 12 वर्षीय बालक ने दावा किया कि उसके सामने बिट्टू का अपहरण किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की मारूति वैन में आए बदमाश उसे सपा की दिवंगत नेत्री शम्मी कोहली के घर के ठीक सामने से उठाकर ले गए। पहले दो बदमाशों ने उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश किया और फिर गाड़ी में डाल लिया। उसके इस बयान से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बिट्टू मंगलवार को घर के पास ही विबग्योर कोचिंग सेंटर जाते समय लापता हुआ था। उस दिन कोचिंग से गैर हाजिर रहे आठ छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही थी कि तभी उसके पिता संजय अग्रवाल ने बताया कि उसके अपहरण का चश्मदीद मिल गया है। इस बच्चे ने घर के पास दुकान से सामान खरीदते समय दुकानदार से घटना का जिक्र किया था।
विज्ञापन

दुकानदार ने संजय को फोन किया। संजय ने पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस समेत सभी लोग डी ब्लॉक में शम्मी कोहली के घर के पास पहुंचे। बालक ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। उस समय घर घर दूध देने जा रहा था। उसने देखा था कि बिट्टू पैदल जा रहा था। तभी दो मिनट के भीतर उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आस पास के कई दुकानदारों से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन दूसरा कोई चश्मदीद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजी गेस्ट हाउस के सामने मिली साइकिल
आगरा। बिट्टू की साइकिल गुुरुवार सुबह ई-ब्लॉक में हाइवे किनारे स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस के सामने मिली। पुलिस को गेस्ट हाउस मालिक ने सूचना दी। उसने बताया कि गार्ड रामफूल ने यह साइकिल मंगलवार रात आठ बजे खड़ी देखी थी। इसके बाद गार्ड मुकेश ने इसे गेट के पास खड़ा कर दिया। जब कोई लेने नहीं आया, तो पुलिस को सूचना दी।

प्लीज मेेरे बच्चे का फोटो मत छापना
आगरा। खुद को चश्मदीद बताने वाले बच्चे के पिता ने पुलिस के सामने मीडियाकर्मियों से कहा , प्लीज, मेरे बच्चे का नाम मत छापना, वरना इसकी जान को खतरा हो जाएगा।

वर्जन
अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मेरे बेटे का अपहरण किया गया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में गंभीरता नहीं दिखा रही है - संजय अग्रवाल ( बिट्टू के पिता )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed