फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bittu

सांसद का कुत्ता ढूंढ सकती है पुलिस, तो मेरा बेटा क्यों नहीं ?

Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
सांसद का कुत्ता ढूंढ सकती है पुलिस, तो मेरा बेटा क्यों नहीं ?
सांसद का कुत्ता ढूंढ सकती है पुलिस, तो मेरा बेटा क्यों नहीं ? Updated Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
bittu
सांसद का कुत्ता ढूंढ सकती है पुलिस, तो मेरा बेटा क्यों नहीं ? - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंत्री जी,  प्लीज मेरी पीड़ा सुन लीजिए, मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि अगर पुलिस 24 घंटे में सांसद राम शंकर कठेरिया का कुत्ता बरामद कर सकती है, तो मेरा अपहृत बेटा क्यों नहीं ढूंढ रही ? जैसे आजम खां की भैंसों को ढूंढने के लिए पुलिस ने रात-दिन एक किए, वैसी कोशिश मेरे बेटे के लिए क्यों नहीं की जा रही है? यह कहते-कहते संजय अग्रवाल की आंखों से आंसू छलक  पड़े। और फिर बिलखते हुए बोले, आखिर हम क्या करें?
विज्ञापन

कमला नगर के संजय अग्रवाल इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह अपनी पीड़ा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सुना रहे थे। सेंट पीटर्स स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाले उनके बिट्टू का कोचिंग जाते समय कमला नगर से अपहरण पांच जनवरी को हुआ था। पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है। गरीब सेना ने उसकी बरामदगी के लिए बुधवार को शहीद स्मारक पर धरना शुरू किया। वहीं पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया भी मौजूद थे। संजय अग्रवाल ने प्रधान से कहा कि वह पुलिस पर दबाव बनाएं। कठेरिया के कुत्ते की तलाश में पुलिस ने आठ टीमें लगाई थीं। बता दें, कठेरिया के कुत्ते की तलाश में पुलिस लगी जरूर थी लेकिन यह बरामद पुलिस ने नहीं किया था। कुत्ता लायर्स कालोनी में एक युवक को मिला था। वही उसे कठेरिया के आवास पर लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


मैं अपने भाई को राखी कैसे बांधू
अपहृत बिट्टू की बहन खुश्बू अग्रवाल ने धर्मेंद्र प्रधान से कहा, मैं हर साल अपने भाई को राखी बांधती हूं, बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन है, इस बार उसे राखी कैसे बांधू? आप प्लीज हमारी हेल्प कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम रक्षा बंधन नहीं मनाएंगे
बिट्टू की बरामदगी के लिए समाज सेवी लव पंडित के नेतृत्व में गरीब सेना ने शहीद स्मारक पर धरना दिया। लोगों ने कहा कि वह इस बार रक्षा बंधन का त्योहार नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed