फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhavika saved girls

भाविका की सूझबूझ से बच गई किशोरी

Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
bhavika saved girls
रिक्शा चालक की गलत नियत को भांप गई, कमला नगर में रोका - फोटो : अमर उजाला
11वीं की छात्रा भाविका की सूझबूझ ने एक किशोरी को बचा लिया। वह रिक्शा चालक की गलत नियत को भांप गई। किशोरी को सुनसान इलाके में ले जाता देखकर साइकिल से रिक्शे का पीछा किया। रास्ते में साहस दिखाते हुए चालक को रोक लिया। इसके बाद लोगों ने चालक को धुन डाला। 
विज्ञापन


बसंत विहार, कमला नगर निवासी भाविका शर्मा पुत्री मोहन शर्मा गायत्री पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वह छिली ईंट घटिया में ट्यूशन पढ़ने जाती है। शुक्रवार शाम तकरीबन सात बजे वह साइकिल से घर लौट रही थी। घटिया आजम खां चौराहे पर जाम होने की वजह से वह साइकिल रोककर खड़ी थी।
विज्ञापन


तभी उसने देखा कि 15 साल की एक किशोरी जीवनी मंडी के लिए रिक्शे में बैठ गई। मगर, रिक्शा चालक उसे पालीवाल पार्क रोड की ओर ले गया। भाविका भी रिक्शे के पीछे चल रही थी। उसे शक हो गया। मगर, उसने ध्यान नहीं दिया। सुल्तानगंज पुलिया पर भी रिक्शा चालक मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उससे पूछा कि किशोरी को कहां लेकर जा रहे हो। उसे तो जीवनी मंडी जाना था। इस पर रिक्शो चालक ने उसे धमका दिया। यह भी कहा कि वह उसे हाईवे से ले जाएगा। इस पर भाविका चौराहा पार करने के बाद एक साइकिल पंक्चर की दुकान पर साइकिल में हवा भरवाने लगी।
तभी उसे वही रिक्शा चालक किशोरी को मुगल रोड की ओर ले जाते हुए दिखा। इस बार भी भाविका ने पीछा करके रोका। मगर, चालक ने फिर से उसे भगा दिया। इस बात के बारे में उस
ने पंक्चर दुकानदार को बताया। इस पर वह मदद के लिए दौड़ा। पुलिस को बुलाने के लिए चला गया। उधर, भाविका ने भी साहस दिखाते हुए चालक को रोक लिया।

ससे कहा कि वह किशोरी को जीवनी मंडी की बजाय कमला नगर में क्यों लेकर आया है। इस पर रिक्शा चालक सकपका गया। बच्ची को उलझता देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने चालक को पकड़कर धुन डाला। बाद में वह भाग गया। लोगों ने किशोरी को एक आटो से घर पहुंचाया। भाविका के साहस को सभी ने सलाम किया। छात्रा के पिता मोहन शर्मा पत्रकार हैैं। 


किशोरी से ली घर की जानकारी 
भाविका का शक सही था। रिक्शा चालक किशोरी को बातों में लेकर सुनसान जगह पर ले जाना चाहता था। रास्ते में उससे उसके परिवार के बारे में पूछताछ करता आ रहा था। घटना से किशोरी भी दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed