फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beaten students for not giving copy money

नकल के पैसे न देने पर छात्रों को पीटा

Fri, 31 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 31 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Beaten students for not giving copy money
अस्पताल में भर्ती हुए, थाने में दी गई तहरीर, कालेज प्रशासन ने छात्राें पर मारपीट का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में नकल के लिए पैसे न देने पर दो छात्रों को डंडों से पीटा गया। वे बेहोश हो गए। जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। छात्रों के पिता ने मलपुरा थाने में तहरीर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी शिकायत की है। वहीं कालेज प्रशासन की ओर से छात्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

मामला एसएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, मलपुरा का है। यहां पर सुबह सात से दस बजे तक बीएससी तृतीय की परीक्षा थी। आरोप है कि कालेज स्टाफ नेे छात्रों से नकल के लिए पांच-पांच हजार रुपये मांगे। नरीपुरा निवासी अभिषेक कुमार और अजय कुमार ने पैसे देने से मना कर दिया। तब कालेज स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। इसका अन्य छात्रों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। स्टाफ ने छात्रों को लाठियों से पीटा। इसमें ये दोनों छात्र मौके पर ही बेहोश हो गए। यह देख बाकी छात्रों ने कालेज परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

अभिषेक तथा अजय के बेहोश होने की सूचना परीक्षार्थियों ने उनके परिजनों को दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि दोनो छात्रा परीक्षा कक्ष में नकल कराने के लिए दबाव डाल रहे थे। नकल न कराने पर इन लोगों ने महिला कक्ष निरीक्षक के साथ अभद्रता कर दी। उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट भी की है। प्रबंधन की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई है। कुलसचिव को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय में शिकायत प्राप्त हुई है। जांच टीम बनाई जा रही है। रिपोर्ट आने पर उचित कदम उठाया जाएगा। - डा. अरविंद कुमार दीक्षित, कुलपति 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed