फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   banti yadav recurit shooters in his gang

नए शूटर्स की भर्ती कर रहा था शातिर बंटी

Thu, 30 Jul 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 30 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
banti yadav recurit shooters in his gang
प्रतापपुरा चौराहे के पास से पकड़े गए हरेंद्र राणा के साथी बंटी यादव को पुलिस ने बुधवार को सेंट्रल जेल भेज दिया। उसे हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है, ताकि वह गुटबाजी न कर सके। उसके साथी साउथ रेलवे कॉलोनी मोंटी रॉबर्ट को जिला जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में छह महीने पहले जेल से छूटने के बाद वह अपने गैंग को मजबूत करने में लगा था। नए शूटर्स की भर्ती कर रहा था।    
विज्ञापन

बता दें, सीओ सदर असीम चौधरी ने मंगलवार सुबह कई हत्याकांडों में नामजद शातिर अपराधी सोहल्ला के बंटी यादव को उसके साथी मोंटी राबर्ट के साथ पकड़ा था। बंटी 26 अप्रैल को सदर में हुई पोहप सिंह की हत्या के मामले में फरार था। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए थे। बुधवार को बंटी को सीजेएम मुमताज अली की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 11 अगस्त तक के लिए जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि मोंटी अच्छा निशानेबाज है। बंटी उसे भी शूटर बनाने की तैयारी में था। वह छुटपुट घटनाएं करता था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बंटी के पास से बरामद इलाहाबाद से चोरी की गई कार के मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी के वकील आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा कि पोहप सिंह हत्या के मुकदमे में पुलिस ने बिना विवेचना किए ही बंटी को जेल भेजा है, जबकि वादी गीता देवी ने पुलिस अधिकारियों को भेजे शपथ पत्र में कहा है कि पति पोहप सिंह की हत्या की तहरीर उसने मुंहजबानी लिखाई। इसमें नहने, दीपक, रवि और हरिओम बघेल का नाम लिखाया था। लेखक ने बंटी का नाम वादिया को बिना बताए लिख दिया है। कोर्ट ने इस प्रार्थना पत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
हरिओम और संतोष भी समर्पण की फिराक में
पोहप सिंह हत्याकांड में नामजद हरिओम बघेल और संतोष यादव को पता चला कि पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया है तो उन्होंने मंगलवार को ही कोर्ट में समर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिए।

हरेंद्र राणा और वीनेश को कोर्ट में पेश किया
आगरा। कुख्यात शूटर हरेंद्र राणा और उसके साथी वीनेश को थाना ताजगंज के कार चोरी और जानलेवा हमले के दो मुकदमों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। हरेंद्र राणा को जिला जेल से यहां लाया गया था। दीवानी में सीओ हरीपर्वत एके सिंह के साथ फोर्स तैनात की गई थी।बताते चलें कि हरेंद्र और वीनेश पूर्व में एपी एक्सप्रेस से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी पेशी पर पुलिस की खासी निगरानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed