{"_id":"590235864f1c1b1035c0d3bd","slug":"baccha-gang-theft-three-lakhs-of-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा गैंग ने उड़ाया तीन लाख का सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा गैंग ने उड़ाया तीन लाख का सोना
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बारात की वीडियो रिकॉर्डिंग में आया चोर का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति एस्टेट स्थित एक मैरिज होम के बाहर स्वागत के दौरान बारात में शामिल बच्चा गैंग ने दूल्हे के पिता के बैग से तीन लाख कीमत की करधनी चोरी कर ली। चोरी का पता चलने पर बारातियों में हड़कंप मच गया। बारात की वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की गई। इसमें एक बालक बैग से चोरी करते नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के फोटो भी पुलिस को दिए हैं।
पिनाहट निवासी आजाद बाबू छतरपुर (मध्य प्रदेश) की मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि बेटे सोनदेव की बारात 23 अप्रैल को मारुति एस्टेट स्थित एक मैरिज होम पर आनी थी। राम नगर पुलिया से बारात की शुरुआत हुई। बारात में तीन-चार बच्चे शामिल हो गए। मैरिज होम के गेट पर रात में बारात का स्वागत चल रहा था। आजाद बाबू ने अपनी पीठ पर रुपये और सोने से भरा बैग टांग रखा था। इसी बीच बारात में शामिल गैंग के एक सदस्य ने बैग से करधनी चोरी कर ली। रात तकरीबन दो बजे दुल्हन को पहनाने के लिए गहने निकाले तो करधनी नहीं मिली। इस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस आ गई। बारात की वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की गई। इसमें एक बालक नजर आ रहा है। बारात विदा होकर घर चल गई। आजाद ने 25 अप्रैल को थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिकॉर्डिंग से फोटो बनवाकर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस का कहना है कि फोटो से गैंग की तलाश की जा रही है।