फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   babal

शहीद नगर में सांप्रदायिक टकराव, पथराव 

Tue, 28 Mar 2017 01:13 AM IST
शहीद नगर में सांप्रदायिक टकराव, पथराव 
शहीद नगर में सांप्रदायिक टकराव, पथराव  Updated Tue, 28 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
babal
शहीद नगर में सांप्रदायिक टकराव, पथराव  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर के शहीद नगर तिराहे पर सोमवार रात को सांप्रदायिक टकराव हो गया। मीट की दुकानों के विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग जुटने पर मारपीट और पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। बाजार भी बंद हो गया। पुलिस ने लाठियां चलाकर लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। तनाव की स्थिति बनी हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामूली विवाद हुआ था। उसे शांत करा दिया गया है। 
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तिराहे पर मीट की कई दुकान और एक रेस्टोरेंट है। रात में कई युवक बाइक और कार से आते हैं। वे रोड पर गाड़ियां खड़ी करते हैं। रेस्टोरेंट में शराब पीते हैं। मांस के अवशेष और शराब की बोतलें घरों के आगे सड़क पर ही फेंककर जाते हैं। लड़कियों और महिलाओं पर अराजकतत्व छींटाकशी करते हैं। कई बार दुकानदारों से बोला गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दो दिन पहले भी विरोध किया था। दुकानदार ने सभी को भगा दिया। सोमवार रात को लोगों ने दुकानों पर हंगामा कर दिया। इस पर दोनों समुदाय के लोगों के आने पर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। बाद में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। सांप्रदायिक टकराव के बावजूद पुलिस काफी देर बाद से आई। पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मारपीट और पथराव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed