फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attacked the newly married woman in Mainpuri

मैनपुरी: घर में घुसकर नवविवाहिता पर जानलेवा हमला, गले पर किए चाकू से वार, हमलावर फरार

Mon, 07 Dec 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Dec 2020 12:26 AM IST
सार

  • चाकू से हमला कर महिला को किया मरणासन्न
  • घर में सो रही थी महिला, हमलावरों की नहीं हुई पहचान
  • 15 दिन पहले ही हुई थी महिला की शादी 
  • गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

विज्ञापन
attacked the newly married woman in Mainpuri
पीड़िता के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में शनिवार की रात घर में घुसकर नवविवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। तभी हमलावर भाग गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


घटना थाना बिछवां क्षेत्र के गांव तिसौली की है। हमले में घायल नवविवाहिता 19 वर्षीय सुलेखा की शादी 15 दिन पूर्व जयवीर से हुई थी। परिजनों के अनुसार नवदंपती के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। जयवीर सिंह दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता है। तीन दिन पूर्व वह दिल्ली चला गया था। घर पर मां, बहन और उसकी पत्नी सुलेखा थे। 
विज्ञापन



शनिवार को सुलेखा की सास पड़ोस के घर में आयोजित कार्यक्रम में शमिल होने गईं थीं। घर पर ननद सुजाता और सुलेखा रह गए थे। परिजनों के अनुसार दोनों अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे घर में अज्ञात हमलावर दाखिल हुए और कमरे में सो रही सुलेखा को पीटने लगे। हमलावरों ने गले पर चाकू से वार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हमलावरों का नहीं चल सका पता

चीख-पुकार सुनकर ननद और आसपास के लोग जाग गए। तभी हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुलेखा को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। हमलावर कौन थे और हमला करने के पीछे क्या वजह थी, इसकी कोई जानकारी परिजन नहीं दे सके। 
 

 

ननद को कमरे में कर दिया था बंद

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। सुलेखा की ननद ने बताया कि हमलावरों ने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। भाभी की चीख सुनने के बाद जब उसने बाहर आना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला। हालांकि हमलावरों की पहचान को लेकर किसी की जानकारी नहीं दी गई थी। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाम को मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़िता का हाल जाना। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीओ ने बताया कि महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed