फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Anti Romeo Team In Mathura

मथुराः बालिका कॉलेज के बाहर एंटी रोमियो टीम पर हमला, दो युवतियों सहित सात आरोपी जेल भेजे

Sat, 05 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attack On Anti Romeo Team In Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा कोतवाली के भैंस बहोरा में केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को एंटी रोमियो की टीम पर हमला हुआ। हमला करने वाले पांच युवक और युवतियां शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने टीम पर हमला, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर जेल भेजा है। 
विज्ञापन



एंटी रोमियो की टीम गर्ल्स कॉलेजों के बाहर मनचलों पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को केआर गर्ल्स कॉलेज के बाहर दो युवतियां युवकों के संग दिखीं। एंटी रोमियो की टीम में नीतू, सविता और अजय ने इन सभी को टोका। इस पर युवतियों और युवकों की बहस हो गई।
विज्ञापन



बहस में बिना वर्दी एंटी रोमियो की टीम से आई कार्ड दिखाने को कहा। कार्ड दिखाने पर युवतियों ने उसे फाड़ दिया और युवकों ने महिला आरक्षी पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पांच युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षी नीतू की तहरीर पर हमला और सरकारी में बाधा का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसआई दीपक नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed