{"_id":"5769a3d34f1c1bdf7db486f7","slug":"another-clerk-arrested-in-fake-mark-sheets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट केस में एक और लिपिक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मार्कशीट केस में एक और लिपिक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
चार और लिपिकों की तलाश कर रही है एसआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के चर्चित फर्जी मार्कशीट प्रकरण में फरार चल रहे लिपिकों में से सुनील वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उसे सिकंदरा के पास से पकड़ा। उसने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी थी। इसकेबावजूद पेश नहीं हुआ था। यह गिरफ्तारी 2004-05 के गड़बड़झाले में की गई है।
इसका केस एसआईटी ने अपने लखनऊ स्थित थाना में पिछले साल दर्ज किया था। इसमें विवि. के छह लिपिक आरोपी हैं। इनमें से एक शैलेंद्र गुप्ता के मकान की कुर्की भी हो चुकी है। रणवीर नाम का लिपिक पहले ही जेल जा चुका है। अभी चार और लिपिक फरार चल रहे है। उनकी तलाश की जा रही है। उनके वारंट आगरा पुलिस को दे दिए गए हैं। एसआईटी भी दबिश दे रही है लेकिन मिल नहीं रहे हैं।
अब उनके खिलाफ भी कुर्की की तैयारी चल रही है। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। दूसरी ओर पिछले दिनों यूनिवर्सिटी में चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान बोरियों में मिले रिकार्ड की जांच भी तेज हो गई है। एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि इसमें जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।