फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anguthi

गांव अंगूठी में रंजिश मेें पथराव, फायरिंग

Wed, 03 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
anguthi
गांव अंगूठी में पूर्व प्रधान के भांजे की हत्या के बाद से चली आ रही रंजिश में मंगलवार दोपहर एक बार फिर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इससे अफरातफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर लोहामंडी सर्किल के थानों की फोर्स बुलाई गई। हालांकि तब तक आरोपी भाग गए। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में पथराव हुआ है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। एक पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव अंगूठी निवासी पूर्व प्रधान रूपवती पत्नी राजकपूर के भांजे पवन की 30 दिसंबर 2014 को गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उदयवीर पुत्र बलवीर जेल में बंद है। तब से दोनों परिवारों में रंजिश है। मामला कोर्ट में है। गवाही जल्द ही होनी है। पिछले कुछ दिन से राजकपूर और उदयवीर के परिवार के प्रधान कृष्णवीर सिंह के बीच तनातनी बढ़ गई। मंगलवार को महिलाओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इससे 15 मिनट तक अफरातफरी मची रही। फायरिंग भी की गई। सूचना पर फोर्स भी पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। राजकपूर पक्ष के रामबरन की तहरीर पर थाना जगदीशपुरा में हरवीर, ओमवीर, प्रधान कृष्णवीर सहित सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बता दें, राजकपूर और कृष्णवीर अलग-अलग जाति के हैं। घटना से गांव में तनाव है।
विज्ञापन


उधारी की रकम मांगने पर दो पक्षों में पथराव
आगरा। ताजगंज के बिल्लोचपुरा में उधारी की रकम मांगने पर युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। नई आबादी, बिल्लोचपुरा निवासी शमीम की घर के पास परचूनी की दुकान है। सोमवार शाम को क्षेत्र के सोनू, विपिन और राहुल दुकान पर सामान लेने पहुंचे। शमीम ने युवकों से उधारी के रुपये देने को कहा। आरोप है कि सोनू ने गालीगलौज कर दी। इस पर विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed