{"_id":"5a7354f74f1c1bb2208b6a92","slug":"amu-delegation-meets-ig-aligarh-in-kasganj-violence-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईजी से मिला AMU का प्रतिनिधिमंडल, कासगंज हिंसा पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी से मिला AMU का प्रतिनिधिमंडल, कासगंज हिंसा पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
एएमयू का प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : अमर उजाला
एएमयू के छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल के कासगंज में आने की जिद को देखते हुए कड़ी सुरक्षा में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां आकर कोतवाली में अलीगढ़ के आईजी डा. संजीव गुप्ता से मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने आईजी के समक्ष हिंसा के सभी पीड़ितों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग उठाई। इसके बाद वह पुलिस अभिरक्षा में वापस चले गए। एएमयू छात्र संघ के सचिव मोहम्मद फहद, कैबिनेट मेंबर नजमुल शाकिर एवं मतीन अशरफ यहां पहुंचे।
उन्होंने आईजी से कहा कि इस हिंसा के लिए दोषी लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान मारे गए युवक चंदन के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए, जबकि घायलों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।

Trending Videos
हिंसा के दौरान जिनके घर, मकान, दुकान और वाहनों में आगजनी हुई है ऐसे सभी पीड़ितों को सरकार की ओर मुआवजा दिया जाए। सचिव मोहम्मद फहद ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मांगे आईजी के समक्ष रखीं हैं। आईजी ने उनकी मांग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव की अपील की।