{"_id":"13c1fed8303f4dfa3edea3e68aaf38dc","slug":"amnmani-heavily-will-kid-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनमणि को भारी पड़ेगी बच्ची वाली कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमनमणि को भारी पड़ेगी बच्ची वाली कहानी
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं गाड़ी चला रहा था, रफ्तार तेज थी, तभी सड़क पार करती एक बच्ची सामने आई, उसे बचाने की कोशिश में हादसा हो गया...। सारा की मौत पर यही कहानी बनाई थी अमनमणि त्रिपाठी ने। लेकिन उसका बयान धीरे-धीरे झूठा साबित होता जा रहा है। काफी तलाश करने पर भी न तो पुलिस को मौका ए वारदात के आसपास ऐसी कोई बच्ची मिली और न ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को। अब जल्द ही मामले की सीबीआई जांच होने जा रही है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम की यही रिपोर्ट सीबीआई के सामने जाएगी। अमनमणि के कहने पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट तो दर्ज की थी, लेकिन यह गले नहीं उतर रही थी। सीबीआई जांच शुरू होते ही सबसे पहले यही सवाल होगा कि अगर हादसा हुआ तो इसकी वजह क्या रही?
दरअसल, जिस जगह पर हादसा बताया गया, वहां आसपास आबादी नहीं है। यह सवाल शुरू से उठ रहा था कि वहां बच्ची कैसे आ सकती है? इसके अलावा घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे लोगों से पूछताछ हुई तो उन्होंने भी यही कहा कि उस समय वहां कोई बच्ची नहीं थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब लोग पहुंचे तो अमनमणि कार में बैठा था, जबकि उसकी पत्नी सारा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हालांकि फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में इशारा हादसे की ओर था, लेकिन यह साबित नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते जांच रिपोर्ट पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर नहीं किए। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि अमनमणि को खरोंच तक क्यों नहीं आई जबकि वह भी सीट बेल्ट नहीं पहने था। माना जा रहा है कि सीबीआई भी सबसे पहले मौका ए वारदात का मुआयना करेगी। ऐसे में सबसे पहले सवाल हादसे की वजह बताई गई बच्ची के बारे में ही होगा। अमनमणि के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं।