{"_id":"598c90a94f1c1ba1018b458b","slug":"alert-in-agra-after-terrorist-attack-input","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के इनपुट के बाद अलर्ट पर ताजनगरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी हमले के इनपुट के बाद अलर्ट पर ताजनगरी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
आगर कैंट स्टेशन
- फोटो : Self
मुजफ्फरनगर में पकड़े गए बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला से लखनऊ में चल रही पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आगरा भी आतंकियों के निशाने पर है। अब्दुल्ला के पास आगरा लिखी एक पर्ची भी मिली है। माना जा रहा है कि वह यहां रेकी करके जा चुका है।
इस संबंध में खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद शहर में अलर्ट किया गया है। पुलिस को ताजमहल, किला समेत सभी स्मारकों की सुरक्षा और मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार से होटलों और धर्मशालाओं में चेकिंग की जाएगी।
उधर, अमेठी में ट्रेन में बम मिल चुका है। बरेली में धमकी भरा पत्र भी मिला है। इसमें आतंकी साजिश के इनपुट के बाद देशभर में ट्रेनों और स्टेशनों पर अलर्ट घोषित किया गया है। आगरा को इसमें फोकस किया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम को जीआरपी और आरपीएफ ने आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी स्टेशनों पर स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक में डॉग स्कवैड और बम निरोधक दस्तों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।

Trending Videos
रेलवे ट्रैक की बढ़ाई निगरानी
शाम चार बजे से जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर प्लेटफार्म, पार्सलघरों, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग शुरू कर दी। खोजी श्वान और बीडीएस टीमों के साथ एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच पड़ताल की गई। राजा की मंडी, आगरा फोर्ट स्टेशनों पर भी देर शाम तक चेकिंग करवाई गई।
रेलवे ट्रैकों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। अब ट्रैकों पर आरपीएफ के साथ जीआरपी भी निगरानी कर रही है। एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त तक स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी मानीटरिंग भी कराई जा रही है।