फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra six year old boy murdered brutally

घर में ही आरी के ब्लेड से रेता मासूम का गला, खेलता छोड़ गई थी मां

Sat, 18 Nov 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Nov 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
agra six year old boy murdered brutally
हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना एत्माद्दौला के बराबर में शुक्रवार शाम पांच बजे जूता फैक्ट्री कर्मी अमर सिंह गौतम के सात साल के बेटे कृष गौतम की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के कमरे में ही डबलबेड पर चादर में लिपटा हुआ मिला। 
विज्ञापन


कमरे में ही आरी का ब्लेड भी पड़ा मिला, जिससे गला रेतकर हत्या की गई। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। कृष केचाचा दीपक गौतम यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन


कृष घर के पास वीजीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। अमर सिंह काम पर गए थे। अमर की पत्नी नीतू गौतम शाम पांच बजे छह साल की बेटी यशिका के साथ घर के पास ही सब्जी लेने गई थी। कृष घर में खेलता रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

agra six year old boy murdered brutally
हत्या - फोटो : अमर उजाला
20 मिनट बाद नीतू लौटकर आई तो कृष नहीं मिला। वह अंदर के कमरे में गई तो डबलबेड पर चादर में लिपटा कृष पड़ा था, उसकी गर्दन आगे और पीछे से रेती गई। पास ही आरी का ब्लेड भी था। 

खबर मिलने पर किरायेदार राजू का परिवार आ गया। लोग कृष को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में अमर सिंह पहुंच गए। 

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की मदद ली गई है, लेकिन अभी हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला है। हत्या की वजह साफ नहीं है।

एक माह में तीन बालकों की हत्या

शहर में एक माह के भीतर तीसरे बालक की निर्मम हत्या हुई है। दिवाली पर कोतवाली में कुआं वाली गली में 13 साल के अब्दुल्ला की हत्या की गई थी, उसकी लाश बोरी में घर के पास ही मिली थी। यह केस अभी तक नहीं खुला है। 11 नवंबर को रामबाग पर 12 साल के मासूम की कुकर्म के बाद सिर फोड़कर हत्या की गई। इसमें दो आरोपी पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed