फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police has opened the murder case

7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, 'अपना' ही निकला कातिल

Mon, 20 Nov 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Nov 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
agra police has opened the murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना एत्माद्दौला के बराबर में 17 नवंबर की शाम घर के अंदर की गई मासूम कृष्णा गौतम उर्फ क्रिश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पूर्व किरायेदार आयुष को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार उसने क्रिश की हत्या करना कुबूल किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस की। बताया कि आयुष चोरी के इरादे से घर में आया था। क्रिश ने उसे पहचान लिया था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। क्रिश के पिता अमर सिंह गौतम जूता फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


वारदात का खुलासा सर्विलांस से हुआ है। पुलिस ने कई संदिग्ध की कॉल डिटेल निकलवाई थी, उसमें आयुष की लोकेशन एत्माद्दौला की मिली। वह अब घाट पर रहता है, उसकी उम्र 25 साल है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। क्रिश के परिवार से भी उसका आमना- सामना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले रहा घर में

पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्रिश की बहन यशिका ने उसे देखते ही कहा, अंकल को उस समय घर से बाहर जा रहे थे, जब हम बाजार से लौटे थे। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह चार साल पहले इसी मकान में किराये पर रहा था। 

इस समय तंगी में चल रहा है। इसके चलते वह चोरी करने के लिए आया था, उसे लगा था कि नीतू, यशिका के साथ क्रिश को भी अपने साथ ले गई होगी, जबकि क्रिश वहीं पर मौजूद था। वह जैसे ही चोरी करने लगा, वैसे ही क्रिश ने उसे देख लिया। 

इससे वह डर गया, उस समय वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद आरी लेकर आया और क्रिश की गर्दन काटकर हत्या कर दी, उसका इरादा लाश को कहीं और ले जाकर फेंकने का था, लेकिन तभी नीतू आ गई, उसके घर में प्रवेश करते ही वह भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed