फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Bust Case Of Farmer Murder Love Affair Of Wife

हाथ में जलने के निशान से पकड़ा गया हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में खोला हत्या का खौफनाक 'राज'

Wed, 11 Nov 2020 11:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Nov 2020 11:30 AM IST
सार

  • हत्यारोपी बोला-पत्नी से महेंद्र के बेटे के प्रेम संबंध का शक था
  • महेंद्र  उसका पक्ष लेते थे, इसलिए मार डाला

विज्ञापन
Agra Police Bust Case Of Farmer Murder Love Affair Of Wife
बरहन में हुई किसान की हत्या का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के बरहन के गांव गढ़ी सहजा में किसान महेंद्र सिंह (65) की हत्या के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने गांव के ही योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि योगेश को शक था कि उसकी पत्नी से महेंद्र के बेटे अनिल के प्रेम संबंध हो गए हैं। उसने शिकायत की तो महेंद्र ने बेटे का पक्ष लिया। इस पर योगेश ने पिता-पुत्र की हत्या की साजशि रची। पुत्र की हत्या से पहले ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह की हत्या 8 नवंबर की रात में खेत पर सोते समय की गई थी। उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में गांव के ही योगेश कुमार को बैनई पुलिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


पत्नी को छोड़ चुका है आरोपी
एसपी पश्चिम ने बताया कि महेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। इनमें इनमें से अनिल का योगेश के घर आना-जाना था। योगेश को शक हो गया कि अनिल के संबंध उसकी पत्नी से हो गए हैं । इस कारण दोनों के बीच डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। योगेश ने दोनों को साथ देख लिया था। तब दोनों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद योगेश ने पत्नी को छोड़ दिया। अनिल और योगेश के बीच 31 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। योगेश से पूछताछ में पता चला कि उसने अनिल की शिकायत महेंद्र सिंह से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटाक्ष पर आया गुस्सा, बनाई साजिश
पुलिस पूछताछ में योगेश ने बताया कि महेंद्र ने बेटे को नहीं समझाया। उल्टा उसे ही कहने लगे कि अपनी गलती बेटे पर डाल रहे हो। उस पर कटाक्ष किया कि  छोटी-छोटी बात की शिकायत करते हो, तुम जीवन में कुछ नहीं कर पाओगे। इसके बाद ही उसने महेंद्र और अनिल की हत्या की साजिश रची।

हाथ में पड़ गया जले का निशान
पकड़े जाने के बाद योगेश कुछ नहीं बता रहा था। उसका हाथ चिंगारी से जला हुआ था। उसके जलने के बारे में पूछा। योगेश ने कहा कि चिलम से जल गया है। उसने सख्ती से पूछताछ में सच उगला कि उसका हाथ तमंचे से फायर में जला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed