फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BMP Jawan Deployed at Purnia Central Jail Found Dead Under Suspicious Circumstances; Body Sent to Motihari

बिहार: प्रदेश की इस सेंट्रल जेल में तैनात बीएमपी जवान की संदिग्ध मौत, पैतृक गांव भेजा गया पार्थिव शरीर

Tue, 27 Oct 2026 07:44 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात बीएमपी जवान अब्दुल कय्यूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह वह अपने बैरक में मृत मिले। उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
BMP Jawan Deployed at Purnia Central Jail Found Dead Under Suspicious Circumstances; Body Sent to Motihari
पूर्णिया केंद्रीय कारा फ़ाइल फोटो

विस्तार

पूर्णिया केंद्रीय कारा में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह जवान अपने बैरक में मृत मिले। इस घटना से पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बीएमपी जवान अब्दुल कय्यूम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी जिले के रहने वाले थे और पूर्णिया जेल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और साथी जवानों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में जवान को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक मौत से परिजनों और सहकर्मियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही के.हाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर मोतिहारी से पूर्णिया पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्णिया पुलिस लाइन में शोकाकुल माहौल के बीच दिवंगत बीएमपी जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। विशेष वाहन से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मोतिहारी के लिए रवाना किया गया।



ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: तिरहुत सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से जनसुराज के डॉ. सुरेश राय आगे

इस मामले में के.हाट थानाध्यक्ष आर.के. ठाकुर ने जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

केंद्रीय कारा का फ़ाइल फोटो

केंद्रीय कारा का फ़ाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed