फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder news: minor girl murdered in agra

आगरा: घर में मिला किशोरी का शव, पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 07:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 07:25 PM IST
सार

  • नगला पदी स्थित खलीजपुरा की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होना आया 

विज्ञापन
agra murder news: minor girl murdered in agra
किशोरी के शव को देखते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पदी में शुक्रवार रात को 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को कमरे में फर्श पर किशोरी का शव मिला। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया। इस पर गुत्थी उलझ गई। मोहल्ले के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी युवक और मृतका का भाई घटना से पहले आते-जाते नजर आए हैं। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नगला पदी निवासी किशोरी के पिता निजी कंपनी में  सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वह रोजाना रात की ड्यूटी पर रहते हैं। वह शुक्रवार शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे ड्यूटी पर चले गए। घर में पत्नी, बेटा, बहू, बेटी और छोटा बेटा थे। क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत (सीओ) सौरभ दीक्षित ने बताया कि रात तकरीबन एक बजे किशोरी की हत्या की जानकारी पर पुलिस पहुंची। कमरे में फर्श पर उसका शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर निशान था। इससे उसकी हत्या की आशंका जाहिर की गई। 
विज्ञापन



मृतका के भाई ने बताया कि शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह मोबाइल रिचार्ज करने गया था। कुछ देर बाद घर लौटा तो देखा कि मोहल्ले का श्याम उर्फ श्यामू घर से निकलकर जा रहा है। इस पर उसके पीछे गया, लेकिन वह चला गया। इसके बाद वापस आया। आरोप लगाया कि श्याम ने ही बहन की हत्या की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने श्याम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे घर से पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के घर के पास ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके फुटेज चेक किए गए। इसमें श्याम किशोरी के घर आता नजर आ रहा है। वह मृतका के भाई के आने से पहले वापस चला गया। इस पर भाई उसके पीछे गया। बाद में दो बार घर आया और मोहल्ले में चला गया। 

रात तकरीबन साढ़े सात बजे किशोरी की मां और भाई निकलकर जाते हैं। बाद में रात साढ़े नौ बजे श्याम के परिवार की महिलाएं किशोरीके घर आती हैं। रात तकरीबन 11:30 बजे मृतका के पिता के कुछ रिश्तेदार आते हैं। वह रोने लगते हैं। बाद में किशोरी को परिजन अस्पताल लेकर जाते हैं। यह सब फुटेज में आ गया। 

परिजनों से की जाएगी पूछताछ 

सीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। इससे किशोरी के आत्महत्या करने की आशंका है। घरवालों ने उसे फंदे से उतारा होगा। मगर, इस बारे में पुलिस को नहीं बताया। इस कारण हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। केस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में तरमीम किया जाएगा। श्याम से पूछताछ की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों से भी बात की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed