फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra crime news: woman death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sat, 19 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:04 AM IST
सार

  • थाना ताजगंज के गांव बगदा की घटना, पुलिस ने हिरासत में लिए पति और ससुर  
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया

विज्ञापन
agra crime news: woman death in suspicious circumstances
मृतका रीता शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शमसाबाद रोड स्थित भोलेबाबा धाम में गुरुवार रात को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतका के परिजन आ गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन

 
शमसाबाद निवासी 22 वर्षीय रीता पुत्री मुन्नालाल शर्मा की शादी ढाई साल पहले ताजगंज के गांव बगदा स्थित भोलेबाबा धाम निवासी अमित शर्मा के साथ हुई थी। उसके दो जुड़वां बच्चे हैं। पिता ने बताया कि बेटी को शादी के आठ दिन बाद से परेशान किया जाने लगा था। शादी में बाइक दी थी। मगर, इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। 
विज्ञापन



इसके बावजूद दस लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग रहे थे। कई बार परिवार के लोगों ने पंचायत की। मगर, हर बार अमित घर ले जाता था। बाद में मारपीट करता था। इस कारण रीता को तीन से चार महीने तक मायके में भी रहना पड़ता था। अभी आठ दिन पहले ही रीता को मायके से लेकर आया था। रात को उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी की मिली थी जानकारी

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह विवाहिता के खुदकुशी करने की जानकारी मिली थी। पुलिस पहुंची तो रीता का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। कमरे में चूड़ियां टूटी थीं। दरवाजे के पीछे खूंटी में साड़ी का फंदा लटका हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पति और ससुर को हिरासत में लिया गया। दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पिता का कहना है कि दो दिन पहले चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। काउंसिलिंग के बाद चले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।  

पुलिस को भी ठहराया जिम्मेदार

मुन्नालाल का आरोप था कि बेटी दो दिन पहले एकता चौकी पुलिस के पास शिकायत लेकर गई थी। उसने उत्पीड़न की बात कही, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बेटी वापस आ गई। अब रात को उसकी हत्या कर दी गई। अगर, पुलिस ससुरालियों पर कार्रवाई करती तो बेटी की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed