फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra a man committed suicide after killing a girl

आगरा में निजी कंपनी के पूर्व मैनेजर ने युवती की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 28 Apr 2018 09:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 28 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
agra a man committed suicide after killing a girl
एक ही बेड पर मिले दोनों शव - फोटो : अमर उजाला
कस्बे की नट बस्ती में किराए पर रहने वाले राजेंद्र (58) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से 28 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


दोनों के शव शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों में से किसी का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।

राजेंद्र जगदीशपुरा के लखनपुर के रहने वाले थे। रुनकता की नट बस्ती में हलीम के घर में तीन महीने से किराए पर रह रहे थे।उनकी पत्नी का तीस साल पहले निधन हो गया था। 
विज्ञापन

उनके चारों बेटे लखनपुर में रहते हैं। कुछ समय पहले तक रुनकता स्थित यूनिवर्सल कंपनी में मैनेजर थे। कंपनी बंद हो जाने के बाद से जमीन बेचकर गुजारा कर रहे थे। 

शुक्रवार सुबह उनके कमरे का दरवाजा न खुलने पर हलीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया, तो दोनों के शव पड़े मिले। 

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह कमरे पर कई युवतियों को ला चुके थे। उनके बेटों का यह भी कहना था कि वह जमीन बेचकर मौजमस्ती करने में लगे थे। 

सिकंदरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। इससे युवती की शिनाख्त होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed