{"_id":"39c853de2f542d67995ea90f57a3a955","slug":"ad-on-facebook-whatsapp-on-dealing-cheating-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर एड, वाट्सएप पर डीलिंग, फिर धोखा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर एड, वाट्सएप पर डीलिंग, फिर धोखा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर मुंबई की रेडीमेड कपड़े बनाने वाली कंपनी का विज्ञापन देकर गुजरात के युवक ने शहर के एक कपड़ा व्यवसायी प्रभात यादव से धोखाधड़ी कर ली। युवक ने वाट्सएप पर कपड़ों के फोटो भेजे। इस पर व्यवसायी ने 23 हजार के कपड़ों की डील पक्की की तो युवक ने अपने खाते में रुपये जमा करा लिए। माल नहीं आने पर व्यवसायी को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। अब इस मामले में एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है। साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश दिए गए हैं।
ताजगंज के बरौली अहीर निवासी प्रभात ने दो महीने पहले ही कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया था। वह बाहर से माल मंगवाकर दुकानों पर सप्लाई करते हैं। अक्सर वह गुजरात और मुंबई की कंपनी के फेसबुक एकाउंट और वाट्स एप नंबर से कपड़ों की जानकारी लेते थे। पिछले दिनों उन्होंने मुंबई की एक कंपनी का विज्ञापन देखा। इसमें कई ब्रांडेड कपड़ों के फोटो थे। उन्होंने उस पर दिए फोन नंबर पर बात की तो चेतन कुमार ने उठाया। उसने कंपनी का मालिक बताते हुए माल भेजने का वादा किया। इस पर प्रभात ने वाट्सएप पर कपड़ों के फोटो मंगा लिए। उन्होंने 95 शर्ट का आर्डर किया। इसके एवज में उनसे युवक ने 23 हजार रुपये 23 जनवरी को देना बैंक के खाते में जमा करा लिए। प्रभात ने बताया कि युवक गुजरात का रहने वाला है।
बाक्स
शाहगंज की महिला से हो चुकी है सात लाख की धोखाधड़ी
शाहगंज की एक महिला की दोस्ती फेसबुक पर कुछ महीने पहले एक एनआरआई युवक से हो गई थी। युवक ने उनके पास एक गिफ्ट भेजने की बात कही। मगर, भारत में आने के लिए कुछ चार्ज लगने की बात कही। इस पर महिला से तकरीबन सात लाख रुपये अलग-अलग किस्त में एकाउंट में जमा करा लिए। मगर, गिफ्ट नहीं आया। इसके बाद युवक ने भी फोन करना बंद कर दिया। इस पर महिला ने साइबर सेल में शिकायत की थी।
विज्ञापन
शहर में लगातार बढ़ रहे हैं मामले
फेसबुक के जरिये विज्ञापन देकर लोगों से पैसा ऐंठने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि साइट पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की सत्यता को जानना जरूरी है। कई बार फेसबुक एकाउंट पर यूजर अपना फर्जी नाम और पता रखते हैं। धोखाधड़ी करने के बाद उस एकाउंट को भी बंद दिया जाता है। ऐसे में उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता है।