फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in sultanganj ki pulia

सुल्तानगंज पुलिया कट पर  हादसा, मां-बेटी की मौत

Mon, 02 May 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 02 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident in sultanganj ki pulia
ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक को पकड़ने पर मृतका के घायल पति को होमगार्ड ने पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानगंज पुलिया पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते बनाए गए कट पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला सोनी (20), उसकी नौ माह की बेटी भव्या की मौत हो गई, जबकि महिला का पति टीकम दिवाकर निवासी मेनका पैलेस, बल्केश्वर घायल हो गया। घरवालों ने अबोध बच्ची का शव लेकर थाना हरीपर्वत में हंगामा किया। एएसपी अनुराग वत्स ने उन्हें शांत किया। बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पीतम पुत्र भगवान दास सेल्समैन है। सोनी सात माह की गर्भवती थी। रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे टीकम उसे नेहरू नगर स्थित डॉक्टर की क्लीनिक से दिखाकर बाइक से लौट रहा था। सुल्तानगंज पुलिया कट पर वह बाइक खड़ी कर ट्रैफिक के रुकने का इंतजार करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सोनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौत हो गई। भव्या दूर जाकर गिरी। भाग रहे ट्रक को टीकम ने रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। उसे ट्रक से बाहर खींचने लगा।
विज्ञापन


तभी वहां तैनात एक होमगार्ड ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह गिर पड़ा। आरोप है कि होमगार्ड ने चालक को भगा दिया। बाद मेें वह बेटी को निजी एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर आए घरवालों ने थाना हरीपर्वत में टेबल पर बेटी के शव को रखकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की गलती से हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सुल्तानगंज पुलिया कट पर स्पीड ब्रेकर बने हैं। चालक ने ब्रेकर पार करने के बाद स्पीड बढ़ा दी, जिससे हादसा हो गया।

आए दिन होते हैं हादसे 
इस कट पर आए दिन हादसे होते हैं। वाहनों के भिड़ने की घटनाएं अक्सर होती है। इसके बावजूद यहां पर पुलिस के उचित इंतजाम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed