{"_id":"0aa1763a8c50afac38a6f261961ca644","slug":"accident-in-different-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पिनाहट के पलोखरा में तेज रफ्तार बाइक खोखे में जा घुसी, गोपालपुरा में अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई और सवोरा में स्कूल बस की चपेट में आने से घायल वृद्धा की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फतेहपुर सीकरी में बाइक सवार तीन युवक हादसे में घायल हो गए।
गांव रुअर अम्बाह मध्य प्रदेश निवासी अभिलाख (40) पुत्र मलूसिंह अपनी रिश्तेदारी नगला भरी में आए थे। बुधवार को वह मंसुखपुरा क्षेत्र में किसी अन्य रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर पलोखरा के पास बाइक की चेन टूट गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे खोखे में जा घुसी। अभिलाख हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी पिनाहट ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरा हादसा मंगलवार रात आगरा-बाह मार्ग पर गोपालपुरा के पास हुआ। रिंकू (25) पुत्र अशोक वाल्मीकि निवासी भदरौली अपने छोटे भाई राहुल के साथ फीरोजाबाद से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ बरगद के पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे रिंकू की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिनाहट-अरनौटा मार्ग पर सवोरा के पास मंगलवार शाम एक स्कूूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्धा देवकी देवी (60) की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि हादसे में राजू और छोटू निवासी कटीनगर फीरोजाबाद भी घायल हुए थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, फतेहपुर सीकरी के गांव नगला केसरिया के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार देवेंद्र पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला केसरिया, गजेंद्र पुत्र पप्पू और एदल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सौंख मथुरा घायल हो गए।