फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

पहले नीलगाय फिर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Wed, 03 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
accident
चित्राहाट के दवाह गांव के पास सोमवार की रात नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित हुई इंडिका कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पिनाहट में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के पिता रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन

दांव धर्मसिंह पुरा निवासी नरेश भदौरिया का परिवार जैतपुर कस्बे में रहता है। उनका पुत्र सोनू (20) जैतपुर निवासी राहुल पुत्र मुनेश, रोहित पुत्र सुखनंदन के साथ सोमवार रात कार में सवार होकर इटावा से लौट रहा था। बाह-कचौराघाट मार्ग पर चित्राहाट के दवाह गांव के पास अचानक से सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला। तब तक सोनू की मौत चुकी थी। जबकि घायल दो युवकों को पुलिस ने सीएचसी बाह में भर्ती कराया। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, पिनाहट निवासी पूर्व शिक्षक और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित शर्मा के पिता हरनाथ शर्मा सोमवार को अरनौटा-पिनाहट मार्ग पर पैदल जा रहे थे। बिजलीघर के पास अरनौटा की तरफ से आई रोडवेज बस की चपेट में आकर वे घायल हो गये। परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-----
पिनाहट के व्यक्ति की दिल्ली में मौत
पिनाहट। कस्बा के नंदगवां रोड स्थित नयापुरा निवासी सुरेश बघेल (55) दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करते थे। सोमवार को दिल्ली में ही रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव पिनाहट ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed