फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aagh

मकान में लगी आग, जिंदा जला युवक 

Fri, 23 Dec 2016 01:07 AM IST
मकान में लगी आग, जिंदा जला युवक 
मकान में लगी आग, जिंदा जला युवक  Updated Fri, 23 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
aagh
आग - फोटो : अमर उजाला
थाना एमएम गेट के नाला मोती कटरा में बुधवार रात एक बजे एक मकान में आग लग गई। मकान के अंदर मौजूद एक युवक बाहर नहीं निकल सका। वह आग में जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नाला मोती कटरा, खिड़की काले खां निवासी राजकुमार के मकान में रिक्शा चालक भगवान दास किराए पर रहता है। भगवान दास का छोटा बेटा अजय कश्यप जयपुर (राजस्थान) में एक फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता था। चार दिन पहले वह घर आया था। भगवान दास की पत्नी राजकुमारी इटावा में बेटी रेखा के पास रहती है, जबकि बड़ा बेटा प्रमोद फर्रुखाबाद में अपनी ससुराल में रहता है। बुधवार को भगवान दास रिक्शा चलाने गया था। अजय घर में सो रहा था। रात तकरीबन एक बजे उसके कमरे से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों की घर के बाहर भीड़ लग गई। राजकुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कमरा अंदर से बंद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। दमकल ने एक घंटे बाद आग बुझाई। तब कहीं दरवाजा तोड़ा गया। गेट के पास ही अजय का शव पड़ा मिला। आग से मकान के अंदर लगी पत्थर की ताड़ भी गिर पड़ी। पुलिस का कहना है कि कमरे में रोशनी के लिए दीपक जल रहा होगा, उसी से आग लगी। 
विज्ञापन


कमरे में मिली मिट्टी के तेल की केन 
पुलिस का कहना है कि कमरे से मिट्टी के तेल की केन मिली है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। आशंका है कि अजय ने कमरे में आने के बाद मिट्टी के तेल की कुप्पी जलाई होगी। इसके बाद अजय सो गया होगा। अचानक आग लग गई। कमरे में लकड़ी का सामान और कपड़े होने की वजह से आग फैल गई। कमरे मेें बिजली के तार भी नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


...और जिंदगी के लिए छटपटाता रहा अजय 
नाला मोती कटरा के लोगों को कमरे में अजय के होने की कोई उम्मीद नहीं थी। क्योंकि भगवान दास का रिक्शा नहीं खड़ा था। लोगों को यह भी पता नहीं था कि अजय जयपुर से आया हुआ है। कमरा खुलने पर लाश देखकर पहले लोगों को लगा कि उसका पिता है। मगर, भगवान दास कुछ देर बाद आया तो अजय की मौत का पता चला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अजय की लाश कमरे के गेट के पास पड़ी मिली। इससे आशंका है कि अजय ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की होगी। लेकिन आग और धुएं की वजह से वह बाहर नहीं आ सका और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed