{"_id":"582a0fd64f1c1b7c228fe511","slug":"95-thousand-bikers-gang-robbed-the-post-office-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने डाकघर कर्मी से लूटे 95 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने डाकघर कर्मी से लूटे 95 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौकी क्षेत्र में धमौटा मंदिर के पास बाइकर्स गैंग ने डाकघर कर्मी से 95 हजार रुपये लूट लिए। डाकघर कर्मी ने विरोध किया तो उन पर तमंचा तान दिया। बदमाश बाइक की चाबी ले गए।
कन्हैयाकुंज निवासी अमित कुमार फतेहाबाद डाकघर में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने परिचित को 70 हजार रुपये उधार दिए थे। रविवार को वह रुपये वापस दे गया। शाम को वह ड्यूटी खत्म करके वह घर जा रहे थे। उनके पास तकरीबन 95 हजार रुपये थे। सात बजे डौकी क्षेत्र मेें पूठा झील से काली पल्सर सवार तीन बदमाश उनके पीछे लग गए। बदमाशों ने धमौटा मंदिर पर पहले अमित की बाइक में लात मारकर गिराने का प्रयास किया। इस पर अमित ने बाइक रोक दी। तभी एक बदमाश ने उन पर तमंचा तानकर रुपये लूट लिए। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। लूटपाट के बाद बदमाश डौकी की ओर वापस भाग गए। सूचना पर डौकी पुलिस पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर डौकी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अमित कुमार के पास इतना कैश कहां से आया इसके बारे में भी पता किया जा रहा है।
बाइकर्स गैंग ने लूटा मोबाइल
आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार बी निवासी अभिषेक जैन 12 नवंबर को सेंट जोंस से घटिया पैदल जा रहे थे। खटीक पाड़ा के पास उनके मोबाइल पर एक फोन आया। इस पर वह बात करने लगे। तभी सफेद अपाचे पर दो बदमाश आए। एक बदमाश ने अभिषेक के हाथ में लगा मोबाइल झपट्टा मारकर लूट लिया। इसके बाद घटिया की ओर भाग गए। अभिषेक ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। अभिषेक ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से लूट करने वालों के करीब पुलिस
शहर के पाश इलाके सूर्य नगर में 25 अक्तूबर की रात को बाइकर्स गैंग ने कपड़ा कारोबारी ज्ञानचंद मंगलानी से 1.55 लाख और सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस सूत्रों ने बताय कि व्यापारी से लूट करने वालों ने अभिषेक जैन से मोबाइल भी लूटा है। पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।