फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घिरोर से कई बंजारों को पूछताछ के लिए उठाया

घिरोर से कई बंजारों को पूछताछ के लिए उठाया

Wed, 18 Apr 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
घिरोर से कई बंजारों को पूछताछ के लिए  उठाया
करहल। क्राइम ब्रांच से लेकर स्वाट और सर्विलांस की टीमें करहल में हुई डकैती के प्रयास में जुटी हुईं हैं। घिरोर से घुमंतू जाति के कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। वहीं कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया है। शनिवार की रात कच्छा बनियानधारी गिरोह के सदस्यों में थाना क्षेत्र में तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। एक महिला सहित तीन लोगों को सरियों से पीटकर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद आईजी आगरा जोन राजा श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। एसपी ने क्राइम ब्रांच, स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें बनाकर खुलासे में लगाया है। घटना के बाद ही ताबड़तोड़ दबिश जारी है, सूत्रों के मुताबिक घिरोर क्षेत्र से स्वाट टीम ने घुमंतू जाति के कुछ लोगों को उठाया। संदिग्ध लोगों से थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आधुनिक तकनीक से लैस सर्विलांस की टीम भी गिरोह तक पहुंचने के लिए तकनीक का सहारा लेकर खुलासे के प्रयास में जुटी है। वहीं एएसपी ओमप्रकाश सिंह पूरे आपरेशन की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed