{"_id":"5a0b2d614f1c1bca678bb6b4","slug":"91510681953-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने मासूम के साथ की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने मासूम के साथ की दरिंदगी
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में सौतेेले पिता ने पांच वर्षीय पुत्री के साथ दरिंदगी की। यही नहीं डरी-सहमी बालिका को घर से निकलने नहीं दे रहा था। मंगलवार को जब एक रिश्तेदार घर पहुंचा। तो बालिका ने उसे रो-रोकर पूरी घटना बताई। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति कई वर्ष पूर्व गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। इस बीच वहां काम करने वाले एक साथी मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद उस व्यक्ति ने साथी की विधवा से शादी कर ली। महिला के दो छोटी बच्चियां थीं। शादी करने के बाद करीब तीन वर्ष पूर्व वह गांव लौट आया। तभी से सभी साथ रह रहे थे।
एक वर्ष पूर्व महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई। इस दौरान एक बच्ची पांच साल व दूसरी चार साल की हो चुकी थी। पप्पू ने नौ नवंबर की रात शराब के नशे में धुत होकर पांच वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची किसी से कुछ कह न सके इसके लिए उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार उसका एक रिश्तेदार घर आया, तो बच्ची ने उसे रोकर अपने साथ हुई घटना की सारी जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर रिश्तेदार के होश उड़ गए। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष रमाकर सिंह ने बच्ची से पूछताछ कर जानकारी ली।
बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।