फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवती को ले भागा युवक, तनाव

युवती को ले भागा युवक, तनाव

Thu, 26 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवती को ले भागा युवक, तनाव
अपहरण - फोटो : SELF
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से गैर संप्रदाय का युवक एक युवती को लेेकर कहीं चला गया। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की भांजी बचपन से ही उसके साथ रह रही है। वह नगर स्थित एक महाविद्यालय की छात्रा है। मंगलवार को दूसरे मोहल्ले का युवक उसको ले कर कहीं चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं गैर संप्रदाय के युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने युवती की शीघ्र बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को मोहल्ला प्रेमचिरैया निवासी भाजपा के महामंत्री गौरव शाक्य के आवास पर बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक सुशील यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस दौरान गौतम कठेरिया, सोनेलाल, पंकज शर्मा, अरुण कुमार, अभय कुमार, प्रीतम, सुधीर यादव संजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed