{"_id":"5b0ea1bf4f1c1bf36e8b54e4","slug":"81527685567-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी की रिपोर्ट
Updated Wed, 30 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कनेक्शन होने के बाद भी बिजली विभाग के जेई ने उपभोक्ता के खिलाफ कटिया डालकर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच करने जब पुलिस पहुंची तो उसको जानकारी हुई। पीड़ित ने बुधवार को कोर्ट में, डीएम और अधीक्षण अभियंता से शिकायत करके जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी निवासी वाहिद का पांच जून 2010 से एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। वह नियमित रूप से बिल भी अदा कर रहे हैं। चार मई 2018 को वह घर पर नहीं थे। बिजली चेकिंग के दौरान जेई प्रतीक यादव ने उनके खिलाफ बिना विद्युत कनेक्शन के पोल से केबल डालकर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब पुलिस जांच करने उसके घर पहुंची तब उसको रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी हुई। जेई से संपर्क करने पर जेई ने मिलकर मामला निपटाने की बात कही।
बुधवार को वाहिद ने स्पेशल जज ईसी एक्ट प्रदीप कुमार की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही डीएम तथा अधीक्षण अभियंता से भी शिकायत कर मामले की जांच के बाद जेई के खिलाफ कार्रवाई करने तथा झूठे तथ्यों के आधार पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट निरस्त करवाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा का कहना है उनकी जानकारी में मामला नहीं है। जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।