फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दबंगों ने किया तालाब की जमीन पर कब्जा

दबंगों ने किया तालाब की जमीन पर कब्जा

Mon, 21 May 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने किया तालाब की जमीन पर  कब्जा
मैनपुरी-कटरा समान। ग्रामसभा चौराईपुर के मजरा नगला दलफ के ग्रामीणों ने किशनी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने पूर्व में शमशान की जमीन भी कब्जा कर लिया था। इसे आज तक मुक्त नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी नाली से भी जेसीबी चलाकर मिट्टी उठा ली है। इसी मिट्टी से आरोपी तालाब पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन


खुदाई होने से नाली इतनी गहरी हो गई है कि बरसात के दिनों में पानी भरने पर कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। एसडीएम ने मौके पर जाकर जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर दिनेश कुमार, शनि चौहान, देव नारायण गुप्ता, हरिश्चंद्र शाक्य, सोनेलाल, शिवराम चिक, सुदीप चक, अरविंद शाक्य, राजेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed