फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दो लुटेरों को बरनाहल से उठा ले गई छतीसगढ़ पुलिस

दो लुटेरों को बरनाहल से उठा ले गई छतीसगढ़ पुलिस

Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दो लुटेरों को बरनाहल से उठा ले गई छतीसगढ़  पुलिस
मैनपुरी। कस्बा बरनाहल में रविवार रात गैर प्रांत की पुलिस दो युवकों को पकड़ ले गई। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस ने लूट के आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी। पकड़े गए दोनों युवक गाजियाबाद के हैं और कस्बा में दो माह से नाम बदल कर किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


थाना बरनाहल क्षेत्र में रविवार की रात करीब 11:30 बजे एक स्कार्पियो कार में सवार होकर आए चार पुलिसकर्मियों ने एक घर में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ लिया। सूत्रों की मानें तो युवकों को पकड़ कर ले जानी वाली पुलिस छत्तीसगढ़ की थी। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 में हुए एक लूूटकांड के दो आरोपी जो कि गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


करीब दो माह से कस्बा स्थित एक मकान में नाम बदलकर रह रहे थे। सूत्रों की मानें तो पुलिस के साथ एक अन्य युवक भी था जिसके हाथ में हथकड़ी थी वहीं चेहरा बंधा हुआ था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस की ये पूरी कार्रवाई महज सात से आठ मिनट में हुई। इसके चलते किसी को कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला। हालांकि थाना पुलिस ने जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed