{"_id":"5a24334d4f1c1bd1408bac05","slug":"71512321869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के मामले में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के मामले में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के मामले में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट और फायरिंग भी हुई। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर पर उसकी साली आई हुई थी। शनिवार शाम को गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। उस समय तो ग्रामीणों समझा बुझा कर शांत करा दिया था। रविवार सुबह एक बार फिर से उक्त घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।
कहासुनी के साथ ही देखते ही देखते इनमें मारपीट होने लगी। साथ ही फायरिंग भी हुई। गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष की एक महिला समेत दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं तीसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ था। थानाध्यक्ष के मुताबिक अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।