{"_id":"58fd07b84f1c1b974f8b4b19","slug":"635-63232","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज : भगवा दुपट्टे उतरवाने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताज : भगवा दुपट्टे उतरवाने के मामले में जांच शुरू

Updated Tue, 25 Apr 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
ताज : भगवा दुपट्टे उतरवाने के मामले में जांच शुरू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में विदेशी मॉडल्स से भगवा दुपट्टे उतरवाने का प्रकरण तूल पकड़ गया है। रविवार को एएसआई के रीजनल डायरेक्टर (नार्थ) टीआर शर्मा ताजमहल में प्रकरण की जांच करने पहुंचे। उन्होंने एएसआई और सीआईएसएफ के अधिकारी व कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। वह अपनी जांच रिपोर्ट पर्यटन मंत्रालय को सौंपेंगे। इसके बाद इस मामले में कोई कार्रवाई हो सकती है।
बता दें, दिल्ली में सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2017 में हिस्सा ले रहीं 34 देशों की मॉडल बुधवार दोपहर में ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं थीं। यहां पूर्वी गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो मॉडल्स जोकि रामनामी दुपट्टा पहने हुए थीं, उन्हें रोका गया था। सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने दोनों से भगवा दुपट्टों को उतरवाने के बाद ही ताज में प्रवेश दिया गया था। इस पर आयोजकों ने आपत्ति भी की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने इसे प्रतिबंधित सामग्री मानते हुए बाहर रखवा दिया था।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए शनिवार को ताज के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसी मामले की जांच को रविवार को एएसआई के रीजनल डायरेक्टर (नार्थ) टीआर शर्मा दोपहर बाद ताजमहल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम, ताज के संरक्षण सहायक मुनज्जर अली, पूर्वी गेट पर तैनात एएसआई के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद सीआईएसएफ के कमांडेंट और ड्यूटी पर मौजूद जवानों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।