फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला की संदिग्ध हालात में मौत

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 06 Oct 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के लोग सर्पदंश से मौत होना बता रहे हैं। जबकि मायकेवालों नेजहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के गांव सकटई निवासी आशाराम की पुत्री कीर्ति की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले निवासी दीपक से हुई थी। मौजूदा समय में पंकज और कीर्ति धारऊ तिराहा के समीप किराए के मकान में रह रहे थे। ससुराल के लोगों की मुताबिक गुरुवार की रात कीर्ति को सांप ने डस लिया। बायगीरों से उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर सैफई ले गए।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी के बाद मायके के लोग आए। इन लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed