{"_id":"57fd3d8d4f1c1b266c28e2b1","slug":"6-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे
तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान पार्वती और यमुना नदी में डूबने से आगरा के नैनाना जाट निवासी तीन भाइयों समेत छह युवकों की मौत हो गई।
पार्वती नदी में हादसा धौलपुर के मनिया में हुआ। दोपहर करीब तीन बजे बरैठा में पार्वती नदी के पुराने सड़क पुल के नीचे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। तभी एक के बाद एक करके तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे की सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान आगरा के सदर थाना इलाके के गांव नैनाना जाट निवासी रमेश जाटव के पुत्र राहुल (21), नीरज (19) तथा भारती (17) के रूप में हुई। मृतकों के परिवारीजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही तथा इसके बाद पुलिस ने तीनों के शव परिवारीजनों को सौंप दिए।
उधर, डौकी क्षेत्र के लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार को यमुना नदी पर गए थे। भटा की पीपरी स्थित घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान बृजेश (16) पुत्र प्रताप सिंह, गीतम (28) पुत्र रामसनेही निवासी चमरपुरा थाना डौकी और देवेश (20) पुत्र योगेंद्र निवासी नींवरी थाना डौकी डूब गये। चीख पुकार सुन स्थानीय गोताखोरों ने देवेश को बेहोशी की हालात में बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए आगरा भेजा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, बृजेश और गीतम की तलाश में देरशाम तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुटे थे।