फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भौंड़ेला में महिला की झुलसने से मौत, हत्या का आरोप

भौंड़ेला में महिला की झुलसने से मौत, हत्या का आरोप

Thu, 21 Jun 2018 11:30 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
भौंड़ेला में महिला की झुलसने से मौत, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद/नारखी। ग्राम भौंड़ेला में महिला संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के मायका पक्ष का आरोप है कि जमीन बंटवारे को लेकर उसकी जलाकर हत्या की गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नारखी ने कहा कि महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

ग्राम भौंड़ेला निवासी मंजू देवी (32) बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई। इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला मंजू देवी को जिला अस्पताल लाई। जिला अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर में तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मंजू देवी के पिता थाना दक्षिण के बांसठ निवासी जगदीश कुमार व अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बेटी मंजू देवी का विवाह 2004 में भौड़ेला निवासी बदन सिंह के साथ किया था उसके दो बेटे अरुण (7) एवं राजा (5) हैं। पिता का आरोप है कि मंजूदेवी के पति बदन सिंह तो घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उसके जेठ-जेठानी ने उसकी जलाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी नारखी आदित्य कुमार ने कहा महिला ने आत्महत्या की है। फिर भी यदि मायका पत्र कोई तहरीर देगा तो मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed