फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक ने एलकेजी के छात्र को रौंदा, मौत

ट्रक ने एलकेजी के छात्र को रौंदा, मौत

Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने एलकेजी के छात्र को रौंदा, मौत
आगरा। शाहगंज के सराय ख्वाजा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर नाती को स्कूल से लेकर आ रहे दादा की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक की चपेट में आकर नाती की मौत हो गई, जबकि दादा घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मूलरूप से नगला बीच, मलपुरा निवासी सौदान सिंह सेना में सूबेदार थे। वह करकुंज स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। सौदान सिंह का बेटा अखिल कुमार डिफेंस सर्विस में है। वह पुणे में तैनात है। अखिल का पांच साल का बेटा धीरज आगरा कैंट स्थित सेंट क्लयर्स स्कूल में एलकेजी का छात्र था। शुक्रवार दोपहर को डेढ़ बजे दादा सौदान सिंह उसे स्कूल से लेकर बाइक पर घर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सराय ख्वाजा स्थित पुल पर पहुंचने पर धीरज ने पीने के लिए पानी मांगा। इस पर बाइक रोक दी। वह धीरज को पानी पिलाने लगे।
विज्ञापन

तभी तेज गति से एक ट्रक पीछे से आया। उसने बाइक में टक्कर मार दी। सौदान सिंह और उनका नाती धीरज सड़क पर गिर गए। धीरज ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस धीरज को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौदान सिंह को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोते धीरज के सिर से खून देख दादा की निकली चीख
आगरा। सराय ख्वाजा पुल पर हुए हादसे को जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। पोते धीरज के सिर से खून ही खून निकल रहा था तो दादा सौदान सिंह घायल हो गए थे। दादा ने पोते के सिर से खून निकलते देखा तो उसे गोद में उठा लिया। मगर, वह कुछ नहीं बोल रहा था। पोते की यह दशा देखकर सौदान सिंह की चीख निकल गई। वह वहीं गिर पड़े। उनके ऊपर ही धीरज भी पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। लोगों ने काफी देर बाद उन्हें उठाया। बाद में पुलिस धीरज को साथ लेकर चली गई। धीरज की मौत से मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसे रिश्तेदार किसी तरह से संभाल रहे हैं। पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई।

क्षेत्र के लोगों ने किया हंगामा
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सराय ख्वाजा में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली पर पुलिस की कोई रोक टोक नहीं है। कई बार लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसको लेकर लोगों ने हंगामा भी किया।


नो एंट्री में दौड़ रहे मौत के वाहन
आगरा। शहर में नो एंट्री में धड़ल्ले से भारी वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं। इन पर कोई रोक-टोक नहीं है। यही वजह है कि यह वाहन आए दिन किसी न किसी की जान ले रहे हैं। शहर में नो एंट्री का समय रात 11 बजे से तड़के पांच बजे तक का रहता है। मगर, इसका पालन नहीं कराया जा रहा है। भारी वाहनों की धड़ल्ले से एंट्री होती है। इस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इन वाहनों से हादसे तो हो रहे है। भारी वाहन जाम की वजह भी बन रहे हैं। पुलिस वसूली करके वाहनों की एंट्री कराती है। सिकंदरा-बोदला रोड, सराय ख्वाजा, आवास विकास कालोनी सहित शहर के कई इलाकों में ईंट, बालू लेकर आते यह वाहन आराम से कहीं भी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed