फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संघ प्रचारक से बदसलूकी पर भड़के कार्यकर्ता, थाना घेरा

संघ प्रचारक से बदसलूकी पर भड़के कार्यकर्ता, थाना घेरा

Thu, 26 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
संघ प्रचारक से बदसलूकी पर भड़के कार्यकर्ता, थाना घेरा
थाने में हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
किशनी (मैनपुरी)। लोहापीटा समाज के एक व्यक्ति से लूट की घटना के बाद थाने पहुंचे आरएसएस तहसील प्रचारक से पुलिस ने बदसलूकी कर दी। इस पर संघ कार्यकर्ता और भाजपाइयों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया। साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, थानेदार को तत्काल हटाए जाने की मांग की। इसके बाद वे थाने में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


सोमवार की रात कार से आए लुटेरों ने थाने के मुख्य द्वार के समीप रह रहे लोहपीटा समाज की महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट की थी। जब एक युवक ने बदमाशों का भागते समय पीछा किया तो लुटेरों ने सरिया फेंक कर मार दिया था। इससे युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन


लोहपीटा समाज की महिला की ओर से शिकायत थाने में दी गई थी। मगर पुलिस ने उस पर कोई सुनवाई नहीं की। बुधवार की रात बदमाशों ने दोबारा महिलाओं का मुंह दबाकर कुंडल आदि लूटने के साथ ही मारपीट की थी। पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने गईं तो पुलिस ने खानापूरी की। गुरुवार सुबह जानकारी होने के बाद आक्रोशित भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपाइयों का कहना था कि पुलिस ने जिन लोगों को उठाया है। वह अपराधी नहीं हैं, पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। मामले में संघ के तहसील प्रचारक रामप्रताप लोहपीटा समाज की महिलाओं के साथ थाने पहुंचे तो वहां थानाध्यक्ष से नोकझोंक हो गई। रामप्रताप ने थानाध्यक्ष पर अभद्रता करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जब यह जानकारी संघ व भाजपाइयों को हुई तो सभी थाने पहुंच गए।

इस बीच एसओ कहीं चले गए जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। थाने में सुबह से शुरू हुआ बवाल शाम तक जारी रहा। इसके बाद वे थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। इस दौरान बाबी भदौरिया, आलोक अग्निहोत्री, शिबानू चौहान, रमाकांत मिश्रा, राहुल तोमर, राघवेंद्र सिंह चौहान, आशीष चौहान, पंकज चौहान, कृष्णप्रताप सिंह चौहान, राहुल चौहान, दीपू राठौर, बच्चू चौहान रहे।

तहसील प्रचारक ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न होने की दशा में आत्महत्या तक करने की चेतावनी दी हेै। उन्होंने पुलिस किसी भी मामले की सुनवाई ठीक से नहीं करती है। न्याय की बात करने पर प्रताड़ित करती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


शाम को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने आक्रोशित लोगों से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि एसपी को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही थानाध्यक्ष को लेकर फैसला गया। शाम करीब 7.30 बजे आक्रोशित लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए धरना दिए लोगों को सीओ परमानंद पांडेय ने समझाने का प्रयास किया। मगर आक्रोशित बगैर कार्रवाई धरना खत्म पर तैयार नहीं थे।


भाजपा नेता विपिन कठेरिया ने कहा कि वह मानकों के अनुरूप थानाध्यक्ष बनने के काबिल ही नहीं हैं। वह किशनी क्षेत्र के एक सपा नेता के रिश्तेदार हैं। इसी वजह से उन्हें थाने में तैनाती दी गई है। शाम होते ही भाजपा कार्यकर्ता उग्र होने लगे। भाजपा नेता विपिन कठेरिया के थाने आते ही कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। साथ ही नारेबाजी करने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed