{"_id":"59ea2eb84f1c1bf3538b8556","slug":"51508519608-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के आवास पर फायरिंग, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के आवास पर फायरिंग, तीन जख्मी
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। क्षेत्र के रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री के घर पर गुरुवार की रात फायरिंग हुई। इसमें नेता समेत तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा के जिला मंत्री अरुण चौहान के आवास पर शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। राघवेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक डॉ भूपेंद्र ने उसे जिला मंत्री अरुण चौहान के आवास पर बुलाया था।
जब वे आवास पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद मानवेंद्र सिंह, अरुण प्रताप, सुरेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह व दो अन्य ने राइफल एवं पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसके हाथ में लग गई। वहीं मानवेंद्र पक्ष की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा है कि जिला मंत्री के आवास पर दिवाली की शुभकामनाएं देने गया था।
विज्ञापन
तभी वहां मौजूद चंद्र प्रताप, राघवेंद्र उर्फ केतू बाइक से आए और गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से अरुण प्रताप की गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। गोली लगने से अरुण व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।