फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठगे

नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठगे

Fri, 08 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठगे
नौकरी के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के ग्राम मझोला निवासी एक व्यक्ति से बेटी और रिश्तेदार महिला की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पड़ोसी गांव के एक युवक ने 2.50 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आईजी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम मझोला निवासी अशोक शाक्य ने आईजी के शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम चंदीपुर निवासी शैलेंद्र यादव से उनकी जान पहचान है। पांच जुलाई 2016 को वह उनके घर आया था। इस दौरान उनकी पुत्री प्रियंका और रिश्तेदार की पुत्री जिन्होंने जीएनएम का कोर्स किया है। दोनों को पीजीआई लखनऊ में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


इसके लिए 2.50 लाख रुपये देने की बात कही। रकम देने की हामी भरने पर वह दोनों को ले जाकर एसजीपीजीआई में अनिल चौधरी खान और भरत सिंह से मिले। कागजी कार्रवाई के लिए 50 हजार रुपये भी ले लिए। तीन चार दिन बाद कहा पीजीआई में जगह नहीं है। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में जगह खाली है वहां लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर तथाकथित प्रशासनिक अधिकारी पीजीआई भरत सिंह और खान ने सांठगांठ कर में फर्जी नियुक्ति पत्र दोनों युवतियों को दिलवा दी। इसके बाद घर आकर दो लाख रुपये भी ले गए। 12 अगस्त को ट्रामा सेंटर से दोनों लड़कियों को यह कहकर भगा दिया गया कि यहां तुम्हारी कोई नियुक्ति नहीं है। लड़कियों ने घर आकर सारी बात बताई। इस पर शैलेंद्र से रुपये मांगे तो उसने अभद्रता की। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed