फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जेल से छूटकर आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

जेल से छूटकर आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 06 Sep 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जेल से छूटकर आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला
file photo - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी/भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पूर्व ही वह छेड़खानी के मामले में जेल से छूटकर आया था। जिस युवती से छेड़खानी के मामले में वह जेल गया था। उसने भी एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक परिवारीजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मृतक परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि थाना भोगांव क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में करीब एक माह पूर्व छेड़खानी से क्षुब्ध होकर एक युवती ने घर के बाहर खडे़ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गांव निवासी आरोपी युवक सत्यभान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को सत्यभान से जेल से छूटकर घर आया था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात उसका शव गांव के बाहर पेड पर लटका मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के परिवारीजनो ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि गांव के ही विनीत ने धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से रिहा होने पर सत्यभान को जान से मार देंगे मंगलवार की रात में मे विनीत, उमेश, अहीलकार सिंह, अजब सिंह ने सत्यभान को पीट पीट कर मार डाला। शव को पेड पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।


एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। नामजदों की तलाश की जा रही है। युवक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed