फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो बोरा गेहूं मांगने पर भाई की हत्या

दो बोरा गेहूं मांगने पर भाई की हत्या

Fri, 27 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
दो बोरा गेहूं मांगने पर भाई की  हत्या
मैनपुरी-भोगांव। गांव रामनगर में युवक ने खेत पर काम करने के बाद जब खाने के लिए दो बोरा गेहूं मांगे तो भाइयों व अन्य परिजनों ने पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मां और बहन को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त डंडे को पुलिस ने कब्जे में लिए है। इस मामले में धीरेंद्र के ससुर ऋषिराम निवासी नगला तुगई एटा ने थाना पुलिस को दोनों भाइयों, मां बहन के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


गांव रामनगर निवासी धीरेंद्र कुमार (25) शुक्रवार शाम को पत्नी मंजू से घरेलू कलह के चलते ससुराल गांव नगला तुगई थाना अलीगंज एटा जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस बीच धीरेंद्र की मां सुशीला देवी, बहन माधुरी, बड़े भाई वीरेंद्र उर्फ बच्चन, छोटे भाई अरविंद से दो बोरा गेहूं दिए जाने को लेकर कहासुनी होने लगी। तकरार बढ़ी तो मां सुशीला देवी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि पत्नी मंजू के सामने ही धीरेंद्र के साथ सभी ने मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लात घूंसों और आम के डंडे से सभी ने धीरेंद्र को जमकर पीटा। इससे कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। धीरेंद्र की मौत के बाद मां और बहन बेहोश हो गईं, वहीं भाई घर से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बेसुध मां और बहन को होश में लाने के बाद पूछताछ के लिए थाने ले गई। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस पर मारपीट की शिकायत दिए जान के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पति को खो देने के बाद मंजू होशहवास में नहीं है। उसने आरोप लगाया कि बुधवार को पति के साथ मारपीट की गई थी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने सास, ननद, जेठ और देवर के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आज उसका पति जीवित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed