फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवती की हत्या कर शव कालेज के पास फेंका

युवती की हत्या कर शव कालेज के पास फेंका

Sat, 08 Jul 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव कालेज के पास  फेंका
हत्या - फोटो : Demo Pic
सौंख(मथुरा)। एक युवती की हत्या कर शव कालेज के पास फेंक दिया गया। गले पर चोट के निशान हैं जिससे माना जा रहा है कि गला रेता गया है। पहनावे से युवती राजस्थान की लग रही है। हाथों में मेंहदी लगी है, शादी का चूड़ा पहना हुआ है। देखने में वह नवविवाहिता लग रही है। इससे ऑनर किलिंग की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस को शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसके संबंध में कुछ जानकारी हो पाती।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह को थाना मगोर्रा के सौंख-गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह डिग्री कालेज के पास सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भी पहचान कराने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। लिहाजा शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 22 साल है। गले पर चोट का निशान मिला है। उसका गला रेता गया है। गले में मंगलसूत्र, पैरो में बिछिया, हाथ-पैरों में मेहंदी लगी हुई थी और बांहों में चूड़ा भी है। मृतका के शरीर पर राजस्थानी लहंगा चुनरी मिला है। पहनावे से मृतका राजस्थान की लग रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फिलहाल मृतका के शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवती की हाल फिलहाल में ही शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed