फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आयकर अधिकारी बन ले गए दो किलो चांदी

आयकर अधिकारी बन ले गए दो किलो चांदी

Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
आयकर अधिकारी बन ले गए दो किलो चांदी
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित एक सराफा की दुकान पर आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे दो ठग दो किलो चांदी लेकर रफूचक्कर हो गए। ठगी की जानकारी होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मगर ठगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र वर्मा की कस्बा के बाजार में सराफ की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब वह दुकान पर बैठे थे। तभी सूट बूट पहने दो लोग उसकी दुकान पर आए। बताया कि वह आयकर अधिकारी हैं। सराफ व्यापारी से एक बैग मांगा और कुछ ही देर में उसकी दुकान में रखी करीब दो किलो चांदी उसमें रख ली। सराफा व्यापारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसे थाने आने की बात कहकर दोनों ठग वहां से निकल गए।
विज्ञापन


व्यापारी ने जब दुकान से बाहर निकल कर देखा तो उनका कोई अता पता नहीं था। वह तुरंत ही थाने पहुंचा और अधिकारियों से मिलने की बात कही। मगर थाने में बताया कि वहां कोई अधिकारी चांदी लेकर नहीं आए हैं। पुलिस ने व्यापारी से ठगों के हुलिया आदि की जानकारी जुटाई। साथ ही उनकी तलाश की लेकिन हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed