{"_id":"5b312a774f1c1b6a4d8b881f","slug":"31529948791-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल से सिरका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल से सिरका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, छह गिरफ्तार
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
औंछा। थाना पुलिस ने रविवार रात अजंट सिंह के आवास पर छापा मारकर केमिकल से सिरका बनाने की फैक्ट्री को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस ने कस्बा के मुख्य तिराहा स्थित अजंट सिंह के आवास पर रविवार रात लगभग आठ बजे के करीब छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उन्हें घर के अंदर केमिकल से सिरका बनाता मिला। पुलिस को देखते ही फैक्ट्री में कार्य कर रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 200 लीटर एसिड, पाउडर, बोतलों में केमिकल युक्त सिरका और बोतल पैकिंग मशीन मिली। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम भंवरपाल, रमेश चंद्र, राजेश कुमार, अनिल, गोविंद निवासी गांव जरारा थाना एलाऊ मैनपुरी, महेंद्र सिंह निवासी नगला भुड़ थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज बताए हैं। उपनिरीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोग करीब एक वर्ष से केमिकल से सिरका बनाकर फेरी लगाकर बेच रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।