फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाइक की टक्कर से महिला की मौत

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 02 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
शिकोहाबाद। एटा रोड निवासी महिला को बाइक ने रौंद दिया। घायल महिला उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसी से गुस्साए परिवारीजनों ने बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को समझा कर जाम खुलवाते हुए हंगामा शांत करा कर शव पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एटा रोड पर लोहपीटा समाज के लोग डेरा डाल कर रहते हैं। डेरे में रहने वाली महिला पुनिया (70) पत्नी मेवाराम गुरुवार शाम सात बजे किसी काम से चौराहे पर गई थी। लौटते समय तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसी से गुस्साए परिवारीजनों ने शुक्रवार सुबह बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम खुलवाते हुए शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुिलस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed